- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दक्षिणी फिलीपींस में एक फेरी (नाव) के समुद्र में डूबने से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत होने की खबर आई है। खबरों के अनुसार इस फेरी पर 350 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें से कम से कम 215 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं। खबरों के अनुसार, इस हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। शुरुआती आंकड़ों के आधार पर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। हादसे के बाद और खोज अभियान यहां पर जारी है।
खबरों के अनुसार, ये फेरी एम/वी ट्रिशा केर्स्टिन 3 थी, जो एलेसन शिपिंग लाइंस द्वारा संचालित एक इंटर-आइलैंड कार्गो और पैसेंजर फेरी थी। जाम्बोआंगा शहर के बंदरगाह से सुलु प्रांत के दक्षिणी जोलो द्वीप की ओर जा रही इस फेरी में कुल 332 यात्री और 27 क्रू सदस्य सवार थे। बताया जा रहा है कि किसी तकनीकी खराबी या यांत्रिक समस्या के कारण हादसा हुआ है।
PC:navbharatlive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें