- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका द्वारा भारत पर पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू किए जाने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जापान दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं। यहां पर पीएम मोदी को 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेना है।
जापान के टोक्यों पहुंचने के बाद भारतीय पीएम का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर पीएम मोदी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जापान के राजदूत ओएनओ केइची, जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों इस दौरान मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इस संबंध में जापान में भारतीय समुदाय की सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करने और जापानी समाज में सार्थक योगदान देने की प्रतिबद्धता की सराहना की।
इस संबंध में पीएम मोदी ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि टोक्यो में भारतीय समुदाय के स्नेह और गर्मजोशी से अभिभूत हूं। जापानी समाज में सार्थक योगदान देते हुए हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करने की उनकी प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने ये भी बताया कि वह भारत-जापान व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापारिक नेताओं के एक समूह के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने बाेल दिया कि यह यात्रा मौजूदा साझेदारियों को और गहरा करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।
जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी आज और कल जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ अपनी पहली औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं द्वारा भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की जा सकती है। पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी की ये 8वीं जापान यात्रा है।
PC: business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें