Russia ने यूरोपीय देशों को अब दे डाली है ये चेतावनी, अगर हुआ ऐसा तो…

Hanuman | Monday, 15 Sep 2025 04:19:56 PM
Russia has now given this warning to European countries, if this happens then…

इंटरनेट डेस्क। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस ने यूरोपीय देशों को लेकर बड़ी बात बोल दी है। खबरों के अनुसार, पुतिन के देश कहा कि वह उस यूरोपीय देश के विरुद्ध कार्रवाई करेगा, जो उसकी संपत्ति हड़पने का प्रयास करेगा।

यूरोपीय संघ यूक्रेन की मदद के लिए सैकड़ों अरब डॉलर की ज़ब्त रूसी संपत्ति का लाभ उठाने के नए तरीके तलाश रहा है के दावे के बाद रूस की ओर से ये चेतावनी जारी की गई है। आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन जंग के तुरंत बाद अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूसी केंद्रीय बैंक और वित्त मंत्रालय के साथ लेन-देन पर रोक लगा दी।

खबरों के अनुसार, रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने टेलिग्राम पर इस संबंध में बड़ी बात कही है। उन्होंनं इस संबंध में लिख लिया कि अगर ऐसा होता है, तो रूस सदी के अंत तक यूरोपीय संघ के देशों के साथ-साथ ब्रुसेल्स के यूरोपीय भ्रष्टों और उन यूरोपीय संघ के देशों पर भी दबाव बनाएगा, जो हमारी संपत्ति को हड़पने का प्रयास करेगा।

आपको बात दें कि रूस-यूक्रेन के बीच लम्बे समय से जंग जारी है। दोनों ही पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। आगामी समय ही बताएगा कि ये जंग कर समाप्त होगी।

PC:  theconversation
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.