Poland पहुंची रूस-यूक्रेन जंग! नाटो के सदस्य देश ने उठा लिया ये बड़ा कदम

Hanuman | Thursday, 11 Sep 2025 09:09:13 AM
Russia-Ukraine war reaches Poland! NATO member country took this big step

इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। ये बढ़ती ही जा रही है। अब ये जंग पड़ोसी देश पोलैंड तक पहुंच गई है। अब पौलेंड के आकाश में आए हमलावर ड्रोन को लड़ाकू विमानों की ओर से मार गिराने की जानकारी सामने आई है। ड्रोन के मलबे से कुछ मकानों को नुकसान हुआ है। पोलैंड ने इस संबंध में रूस पर आरोप लगाया।

पौलेंड ने इस ड्रोन को रूसी बताया है। हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय  की ओर से इस संबंध में इनकार कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, वॉरसा में रूस के राजदूत ने पोलैंड के आरोप आधारहीन करार दिया है। वहीं उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश पोलैंड ने इस संबंध में बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका सहित सहयोगी देशों से वार्ता शुरू कर दी है।

नाटो समझौते के तहत किसी एक सदस्य देश पर हमले को सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाता है। इसका जवाब नाटो के सभी सदस्यों द्वारा एकजुट होकर दिया जाता है। अब समय ही बताएगा कि नाटो इस संबंध में क्या कदम उठाता है।

PC: livehindustan



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.