सरे का लोकप्रिय 'क्लोवरडेल मार्केट डेज' मेला 27 जून से

Hanuman | Saturday, 20 Jun 2026 11:55:12 AM
Surrey's popular 'Cloverdale Market Days' fair starts on June 27

वैंकूवर, (मलकीत सिंह)। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर का लोकप्रिय आउटडोर मेला क्लोवरडेल मार्केट डेज इस वर्ष 27 जून से एक बार फिर आयोजित किया जाएगा। हर साल हजारों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला यह मेला परिवारों के लिए मनोरंजन, खरीदारी और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनता है।

जानकारी के अनुसार मेले के दौरान क्लोवरडेल टाउन सेंटर की सड़कों पर सैकड़ों विक्रेता अपने स्टॉल लगाएंगे, जहां हस्तनिर्मित वस्तुएं, कलाकृतियां, घरेलू सजावट का सामान, कपड़े तथा विभिन्न प्रकार के खान-पान की वस्तुएं उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां, सड़क कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियां तथा संगीत कार्यक्रम भी मेले का मुख्य आकर्षण होंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी हजारों लोग मेले का आनंद लेने के लिए पहुंचेंगे।

क्लोवरडेल मार्केट डेज सरे के सबसे पुराने और लोकप्रिय सामुदायिक आयोजनों में से एक माना जाता है, जो हर वर्ष स्थानीय व्यापारियों, कलाकारों और शिल्पकारों को अपनी कला और उत्पादों का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.