Bangladesh की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने भारत को लेकर कर दी है ये नापाक हरकत

Hanuman | Tuesday, 28 Oct 2025 09:32:59 AM
The head of the interim government of Bangladesh, Muhammad Yunus, has committed this nefarious act against India

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने एक बार फिर से भारत को लेकर एक नापाक हरकत कर दी है। मुहम्मद यूनुस हमेशा से अपने भारत विरोधी कदमों के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। खबरों के अनुसार, हाल ही में पाकिस्तान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जनरल साहिर शमशाद मिर्जा बांग्लादेश पहुंचे थे।

इस दौरान मोहम्मद यूनुस ने मिर्जा को एक किताब  भेंट की। इस किताब के कवर पर कुछ ऐसाथा जिसके कारण विवाद खड़ा हो गया है। मिर्जा को भेंट इस किताब के कवर पर दिखाए गए नक्शे में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों असम से लेकर अरुणाचल तक को बांग्लादेश का हिस्सा दिखा दिया गया है।

किताब के कवर पेज पर दिखाया गया नक्शा कथित तौर पर उन इस्लामिक आतंकी समूहों की मांगों से मेल खाता है जो 'ग्रेटर बांग्लादेश' की अवधारणा को बढ़ावा देते रहे हैं। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस इससे पहले भी कई बार भारत को लेकर नापाक हरकत कर चुके हैं। मुहम्मद यूनुस की पाकिस्तान के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं।          

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.