दो दिनों में केवल 3 जहाज ही सुरक्षित निकाल पाया अमेरिका, Donald Trump ने बंद कर दिया है ऑपरेशन प्रोजेक्ट फ्रीडम

Hanuman | Wednesday, 06 May 2026 08:34:56 AM
The US managed to safely evacuate only three ships in two days, Donald Trump has shut down Operation Project Freedom

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अब होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन प्रोजेक्ट फ्रीडम को रोकने का ऐलान कर दिया है। अमेरिका ने सोमवार सुबह ये ऑपरेशन शुरू किया था। खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने इस ऑपरेशन को रोकने का कारण पाकिस्तान की  अपील को बताया है।

उन्होंने कहा कि  पाकिस्तान की तरफ से यह ऑपरेशन रोकने की अपील की गई थी। ईरान के साथ समझौते को लेकर बात आगे बढ़ी है, इसलिए यह फैसला लिया गया है। दूसरी अैर ईरान की सरकारी मीडिया ने इसे अपनी जीत करार दिया है। ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को पीछे हटना पड़ा क्योंकि वो इस रास्ते को खुलवाने में नाकाम रहे।

अमेरिका इस ऑपरेशन के तहत के दो दिनों में केवल 3 जहाज ही सुरक्षित निकाल पाया था। जबकि जंग से पहले हर दिन होर्मुज से औसतन 130 जहाज गुजरते थे। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बयान दिया था कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई पूरी कर ली है और अब सिर्फ ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’पर ध्यान है।

ईरान ने अमेरिका को दे दी थी चेतावनी
अमेरिका के प्रोजेक्ट फ्रीडम अभियान को लेकर ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दे डाली थी उसकी इजाजत के बिना कोई जहाज इस रास्ते से नहीं गुजर सकता। इसके बाद ईरान ने होर्मुज में साऊथ कोरिया के एक जहाज पर हमला कर दिया गया था। वहीं यूएई पर  भी मिसाइल हमले किए। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है।

PC:   bbc

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.