भारत से जल्द ही 25 फीसदी टैरिफ हटाएगा अमेरिका! Trump के मंत्री ने दे दिए हैं संकेत

Hanuman | Saturday, 24 Jan 2026 02:46:39 PM
The US will soon remove 25 percent tariffs on goods from India! Trump's minister has given these indications

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका की ओर से रूस से तेल खरीदने के चलते भारत पर लगाया गया 25 फीसदी टैरिफ जल्द ही हटाया जा सकता है। इस बात के संकेत अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दिए हैं।

स्कॉट बेसेंट ने अब दावा किया है कि भारत ने रूस से आयात करना कम कर दिया है, जिसके चलते जल्द ही 25 फीसदी टैरिफ हटाया जा सकता है।  एक साक्षात्कार में  बेसेंट ने कहा कि भारत पर टैरिफ अभी भी लागू है, लेकिन भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद में कमी की है, जिससे भारत ने ट्रंप सरकार को इस टैरिफ पर विचार करने का मौका दिया है।

अमेरिका की ओर से यूक्रेन पर हमले के बाद भारत को रूसी तेल खरीदने से रोकने के लिए 25 फीसदी टैरिफ लगाने का बड़ा कदम उठाया था। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने इस संबंध में कहा कि भारत ने अब जब रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है तो अमेरिका भी टैरिफ हटाने पर विचार कर सकता है।

PC: yourstory
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.