9 जून को आधी रात से लागू हो जाएगा Donald Trump का ये आदेश, इतने देशों के नागरिकों को नहीं मिलेगी अमेरिका में एंट्री

Hanuman | Thursday, 05 Jun 2025 08:04:14 AM
This order of Donald Trump will come into effect from midnight on June 9, citizens of so many countries will not get entry into America

इंटरनेट डेस्क। डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से कई बड़े फैसले लिए हैं। टैरिफ के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। अब उन्होंने दुनिया के 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर बैन लगाकर सभी का चौंका दिया हे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को इस बात का ऐलान किया है।

खबरों क अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में इससे जुड़े एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए थे। डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आतंकवादियों और अन्य खतरों से सुरक्षा के लिए इस कदम को बेहद जरूरी करार दिया गया है। 

खबरों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिकों पर यह प्रतिबंध लगाया है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी ऐलान कर दिया है कि इन देशों के अलावा सात अन्य देशों, बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के लोगों के प्रवेश पर अमेरिका में आंशिक रूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा।

और भी देशों के नाम जुड़ सकते हैं सूची में
खबरों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह आदेश 9 जून, 2025 को आधी रात से लागू हो जाएगा। ट्रंप ने ये भी बोल दिया कि इन देशों की सूची में और भी नाम जोड़े जा सकते हैं। उन्होंने ये भी बोल दिया कि हम ऐसे लोगों को अपने देश में नहीं घुसने देंगे जो हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप सहित कई फैसलों से दुनिया के देशों को बड़ा झटका दे चुके हैं। 

PC:  history

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.