- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपने ही घर में घिरते नजर आ रहे हैं। भारत के साथ बिगड़े रिश्तों को लेकर अमेरिका के मशहूर सांसद और भारतीय मूल के नेता आरओ खन्ना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जुबानी हमला किया है।
खबरों के अनुसार, आरओ खन्ना ने इस संबंध में बोल दिया कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी नोबेल शांति पुरस्कार की चाहत में भारत-अमेरिका के रिश्तों को बर्बाद कर रहे हैं। खन्ना ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया कि वह भारत पर 50 प्रतिशत की भारी-भरकम टैरिफ थोपकर तीस साल की मेहनत को चौपट कर रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाया गया टैरिफ अमेरिकी कारोबार और भारत में निर्यात को भी चोट पहुंचा रहा है। उन्होंने बोल दिया कि डोनाल्ड ट्रंप की इन हरकतों से भारत को चीन और रूस के करीब जाने का मौका मिल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप का ये कदम अमेरिका के लिए बड़ा रणनीतिक नुकसान हो सकता है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें