Trump: अमेरिका में चालू रहेगा टिकटॉक एप! चीन के साथ व्यापार वार्ता के बाद ट्रंप ने दिए...

Shivkishore | Tuesday, 16 Sep 2025 01:31:43 PM
Trump: TikTok app will continue to run in America! Trump gave a statement after trade talks with China...

इंटरनेट डेस्क। टिकटॉक एप का उपयोग भारत में भी पहले खूब हो रहा था, लेकिन भारत ने इस पर रोक लगा दी। अब दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क अमेरिका में भी यही चर्चा थी, खबरें थी की यूजर का डेटा चीनी सरकार के पास भेजा जा रहा था। अमेरिका का कहना है कि उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा इसकी वजह से खतरे में पड़ सकती है। 

चीन की बाइटडांस कंपनी की मशहूर टिकटॉक ऐप पर अमेरिका ने जनवरी 19, 2025 में कानूनी रूप से प्रतिबंध लगा दिया था, हालांकि, अभी इस ऐप का संचालन अमेरिका में जारी है, प्रतिबंध अभी तक लागू नहीं किया गया है। अमेरिकी सरकार के बीच बाइटडांस की अमेरिकी हिस्सेदारी बेचने को लेकर एक समझौते की बात सामने आई है।

खबरों की माने तो अमेरिकी सरकार ने कई बार टिकटॉक को अपना अमेरिकी संचालन बेचने का मौका दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि टिकटॉक ऐप का संचालन जारी रहेगा, इसे लेकर चीन के साथ व्यापार वार्ता के दौरान बात हुई है।

pc- Mint



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.