US: संसद से ट्रंप को झटका, ईरान युद्ध से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने का प्रस्ताव पास

Shivkishore | Thursday, 04 Jun 2026 10:45:57 AM
US: Setback for Trump from Congress—Resolution to Withdraw US Troops from Iran War Passed

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका के प्रतिनिधि सभा ने बुधवार को एक प्रस्ताव पास कर दिया है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान युद्ध से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की मांग की गई है। यह प्रस्ताव 215-208 के अंतर से पास हुआ। इसमें ट्रंप की अपनी पार्टी के 4 रिपब्लिकन सदस्यों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया। हालांकि यह प्रस्ताव सिर्फ प्रतीकात्मक है, लेकिन ट्रंप के लिए राजनीतिक रूप से बड़ा झटका माना जा रहा है।
    
मीडिया रिपोटर्स की माने तो डेमोक्रेट्स ने कहा कि यह अमेरिकी जनता की तरफ से ट्रंप को साफ संदेश है कि उनका ईरान में चलाया गया अवैध युद्ध अब खत्म होना चाहिए। तीन महीने पहले शुरू हुए इस युद्ध के बाद रिपब्लिकन-नियंत्रित हाउस ने पहली बार ऐसा प्रस्ताव पास किया है। 

डेमोक्रेट्स का आरोप है कि ट्रंप ने बिना कांग्रेस की अनुमति के इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया, जो संविधान का उल्लंघन है। वार पावर्स एक्ट के अनुसार, राष्ट्रपति को 60 दिनों के अंदर अनुमति लेनी चाहिए थी, लेकिन समय सीमा निकल चुकी है।  

pc- pbs.org 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.