IPL 19: पहले ही मैच में भुवनेश्वर बनाएंगे ये बड़ा रिकॉर्ड! अभी तक कोई भी तेज गेंदबाज नहीं कर सका है ऐसा

Hanuman | Wednesday, 18 Mar 2026 09:20:23 AM
IPL 19: Bhuvneshwar Set to Break This Major Record in the Very First Match! No Fast Bowler Has Ever Done This Before

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के पहले ही मैच में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का का मौका होगा।

28 मार्च डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी अपनी गेंदबाजी का जादू बिखेरने के लिए बेताब होंगे। उनके पास इतिहास रचने का भी शानदार मौका होगा।

इस मैच में 2 विकेट लेते ही  भुवी के आईपीएल में 200 विकेट पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही वह आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। अभी तक कोई भी तेज गेंदबाज ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज नहीं कर सका है। भुवनेश्वर कुमार अभी तक आईपीएल के 190 मैचों में 198 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के एक मैच में 2 बार 4 विकेट और इतने ही बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।

युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा विेकेट लेने का रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है। वह वह 174 मैचों की 172 पारियों में 221 विकेट अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष पांच गेंदबाजों में चार स्पिनर हैं। एकमात्र तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार है। वेस्टइंडीज के पूर्व स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन 192 विकेटों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। पीयूष चावला 192 विकेटों के साथ चौथे और रविचंद्रन अश्विन 187 विकेटों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

PC: espncricinf
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.