IPL 2024: निकोलस पूरन ने क्रिस गेल को इस मामले में छोड़ा पीछे 

Samachar Jagat | Wednesday, 03 Apr 2024 01:19:57 PM
IPL 2024: Nicholas Pooran left Chris Gayle behind in this matter

खेल डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के मंगलवार को खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार क्रिकेटर निकोलस पूरन ने भी अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई है। निकोलस पूरन ने इस मैच में 21 गेंद में 40 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए।

पारी के दौरान पूरन ने अपने आईपीएल करियर में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कम गेंदों पर सौ छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है।

पूरन ने उन्होंने 100 छक्के पूरे करने के लिए 884 गेंद खेली हैं। अब उनके 65 मैचों में 103 छक्के हो चुके हैं। क्रिस गेल ने 100 छक्के पूरे करने के लिए 944 गेंदों का सामना किया था। इस मामले में रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल के नाम दर्ज है। आंद्रे रसेल ने अपने अपने आईपीएल करियर में केवल 658 गेंद खेलकर कर ही ये बड़ी उपलब्धि अपने  नाम कर ली थी।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.