IPL 2024: रोहित शर्मा ने अब टी20 क्रिकेट में बना डाला छक्कों का ये रिकॉर्ड 

Samachar Jagat | Friday, 12 Apr 2024 09:47:04 AM
IPL 2024: Rohit Sharma has now made this record of sixes in T20 cricket

खेल डेस्क। रोहित शर्मा (38) और ईशान किशन (69) के बाद सूर्यकुमार यादव (52) की तूफानी पारियों के दम पर पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को इंडियन प्रमियर लीग के गुरुवार को खेले गए मैच में सात विकेट से मात दी। आरसीबी ने इस मैच में 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने केवल 15.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में तीन चौके और इतनी ही छक्के लगाए। पारी के दौरान उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम पर टी20 क्रिकेट में अपने सौ छक्के पूरे किए। इसके साथ ही वह इस मैदान पर ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 

82वें मैच में रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
आईपीएल 2024 के 25वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रोहित शर्मा ने विजयकुमार विशाक द्वारा किए पारी के सातवें ओवर की चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाकर ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम पर 82वें मैच में 100वां छक्का लगाया है। 

लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं किरोन पोलार्ड
वानखेड़े स्टेडियम पर टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के जमाने के मामले में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान किरोन पोलार्ड हैं। मुंबई इंडियंस का ये पूर्व ऑलराउंडर 61 मैचों में 91 छक्के लगा चुका है। भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 62 मैचों में 48 छक्के लगाए हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.