- SHARE
-
खेल डेस्क। आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी।
दोनों ही टीमों को तीन-तीन मुकाबलों में अभी तक एक-एक जीत मिली है। आज होने वाले मैच में एक बार फिर से दर्शकों की नजरें रोहित शर्मा पर होंगी। वह भी तक इस टूर्नामेंट में अपने बल्ले से विशेष प्रदर्शन नहीं कर पाए है। रोहित शर्मा के पास आज खेले जाने वाले मैच में बड़ी पारी खेल सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने का मौका होगा। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को भी उनसे उसी प्रकार की पारी की उम्मीद है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार और विग्नेश पुथुर।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिगवेश राठी, आकाश दीप और रवि बिश्नोई।
PC: news18, espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें