- SHARE
-
खेल डेस्क। आरसीबी ने आईपीएल में सीएसके का उसी के घर में 17 साल से चले आ रहे विजयी अभियान पर ब्रेक लगा दिया है। चेन्नई में लगातार आठ हार के बाद आरसीबी को मेजबान टीम के खिलाफ जीत मिली है। शुक्रवार को आईपीएल 2025 के खेले गए मैच में आरसीबी ने सीएसके को पचास रन से शिकस्त दी। इस मैच में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।
उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। विराट कोहली अब आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने शुक्रवार को खेले गए मैच में 31 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। विराट कोहली ने आईपीएल में सीएसके खिलाफ अब तक 34 मैच खेलकर 1084 रन बना लिए हैं। हालांकि वह अभी तक इस टीम के खिलाफ एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 90 रन है। विराट कोहली ने आरसीबी बनाम सीएसके मुकाबले में यह काम किया है।
शिखर धवन ने बनाए हैं इतने रन
शिखर धवन ने सीएसके के खिलाफ 34 मैच खेलकर 1054 रन बनाए थे। इस दौरान शिखर धवन ने सीएसके के खिलाफ एक शतक और आठ अर्धशतक लगाने में सफलता हासिल की। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। जिन्होंने सीएसके के खिलाफ 35 मैच खेलकर 896 रन बनाए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक ने सीएसके के खिलाफ 33 मैच में 727 रन बनाए हैं। वहीं डेविड वार्नन इस टीम के खिलाफ 696 रन बनाने में सफल रहे हैं।
PC: .espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें