- SHARE
-
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अन्तिम चरण में पहुंच चुका है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद है। उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है। वहीं 5 बार ट्रॉफी जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं।
इसी बीच चेन्नई और बेंगलुरु दोनों ने अपने स्क्वाड में शामिल चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का भी ऐलान किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद के रिप्लेसमेंट का अब ऐलान किया है। सीएसके ने उनके स्थान पर 29 साल के तेज गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम का हिस्सा बनाया है।
वहीं आरसीबी ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा जो चोटिल होने की वजह से इस सीजन बिना कोई मुकाबला खेले ही बाहर हो गए हैं, उनकी जगह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज 38 साल के रिचर्ड ग्लीसन को चुना है। इससे आरसीबी की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें