Government job: इस भर्ती में साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन, मिलेगा 1,80,000 रुपए तक वेतन

Hanuman | Tuesday, 01 Jul 2025 02:51:52 PM
Government job: Selection will be based on interview in this recruitment, salary up to Rs 1,80,000 will be given

इंटरनेट डेस्क । स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से स्पेशलिस्ट/जीडीएमओ के पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि 23 जुलाई, 2025 तय की गई है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले ही आवश्यक दस्तावेज के साथ इंटरव्यू में पहुंचने का प्रयास करना होगा। इस भर्ती में स्पेशलिस्ट/जीडीएमओ के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,60,000 से 1,80,000 और जीडीएमओ के पद पर चयन होने पर 90,000 से 1,00,000 रुपए तक वेतन दिया जाएगा। 

भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
पदों का नाम:  स्पेशलिस्ट/जीडीएमओ
पद: 14
आयु सीमा: उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 जून, 2025 के अनुसार 69 वर्ष निर्धारित की गई है।
वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: 23 जुलाई, 2025
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइड  sailcareers.com से पूरी जानकारी प्राप्त कर आप आवेदन कर सकते हैं। 

PC: telanganatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.