- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से प्रवर्तन सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 30 मई से शुरू हो जाएगी। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास 30 जून 2025 तक आवेदन करने का मौका होगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
पदों का नाम: प्रवर्तन सब-इंस्पेक्टर
आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 साल एवं महिलाओं के लिए 40 साल निर्धारित है।
शैक्षिक योग्यता: ग्रेजुएट पास।
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 30 जून 2025
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइड bpssc.bihar.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आप आवेदन कर सकते हैं।
PC: communityfirstyorkshire
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें