29 August 2023 Rashifal: इन जातकों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन 

Samachar Jagat | Monday, 28 Aug 2023 05:06:33 PM
29 August 2023 Rashifal: The luck of these people will shine

इंटरनेट डेस्क। भारत में लोगों द्वारा राशिफल पर बहुत ही विश्वास किया जाता है। लोग अपनी राशि के हिसाब से दिनचर्चा शुरू करते हैं। आज हम आपको 29 अगस्त 2023 यानी मंगलवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, जो कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। 

मेष राशि: जातकों को बहनों की तरफ से कोई खुशखबरी प्राप्त होने के योग है। मन बहुत प्रसन्न रहेगा।वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। 
मिथुन राशि: परिवार में चल चल रही कहासुनी समाप्त हो जाएगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। 

कर्क राशि: उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी मित्र से मुलाकात होने का योग है। 
सिंह राशि: नौकरी पैशे वाले लोगों के लिए दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। 
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए कल का दिन अच्छा बीतने वाला है। धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। 

तुला राशि: इस राशि के जातकों के अंदर आत्मविश्वास कूट कर भरा रहेगा। नया कार्य शुरू करने के योग है।
वृश्चिक राशि:  व्यापार के हिसाब से दिन अच्छा रहेगा। 
धनु राशि:  वैवाहिक जीवन के हिसाब से दिन बहुत ही शानदार रहेगा। बेरोजगार लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। 

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। थोड़ी परेशानी आ सकती है। 
कुंभ राशि:  जातकों के लिए मंगलवार का दिन थोड़ा सा मिलाजुला रहने वाला है। किसी योजना में धन लगाना सही रहेगा। 
मीन राशि: कारोबार के हिसाब से दिन शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। 

PC: News18
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.