- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 30 मार्च 2025 यानी रविवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सूर्य देव व मां दुर्गा की कृपा से तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है।
मेष राशि: रविवार को इस राशि के जातकों को कॅरियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। जातकों के लिए आर्थिक मामलों के हिसाब से दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अप्रत्याशित स्रोत से वित्तीय लाभ से जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने का भी योग है।
सिंह राशि: रविवार को इस राशि के जातकों की परेशानियां दूर होंगी। जातकों की वित्तीय वृद्धि मजबूत होने का भी योग है। माता-पिता की सलाह से एक अच्छा फैसला लेने में सफलता मिलेगी। वहीं जातकों के लिए कई अन्य मामलों के हिसाब से दिन शुभ रहेगा।
PC: prabhatkhabar, zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From livehindustan