Beauty Tips: चुकंदर बढ़ा देता है चेहरे की खूबसूरती, इस प्रकार करें उपयोग

Hanuman | Friday, 26 Sep 2025 12:22:15 PM
Beauty Tips: Beetroot enhances facial beauty, use it this way

इंटरनेट डेस्क। चुकंदर हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं जो हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। चुकंदर सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसका उपयोग कर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए चुकंदर से बना फेस पैक बहुत ही लाभकारी होता है। ये चेहरे के दाग-धब्बे कम करने के साथ-साथ ग्लो बढ़ाने में भी उपयोगी है।

इसमें विटामिन-सी, विटामिन-बी6, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं। ये सभी तत्व त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में उपयोगी है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में उपयेागी है। इससे पुराने दागों को हल्का करने में सहायता मिलती है।

इसके लिए आप एक बर्तन में एक छोटे चुकंदर का पेस्ट,  एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच शहद, आधा चम्मच दही या नींबू का रस मिलाकर फेस पैक बना लें। अब इसे चेहरे पर लगा लें। 15-20 मिनट तक सूखने के बाद इसे गीले हाथों से हल्के हाथों से मसाज करते हुए हटा कर चेहरा धो लें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

PC: healthline 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.