Beauty Tips: त्वचा के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है गुलाब जल, बढ़ा देता है चेहरे की खूबसूरती

Hanuman | Friday, 07 Aug 2026 01:27:49 PM
Beauty Tips: Rose water is beneficial for the skin in many ways and enhances the beauty of the face

इंटरनेट डेस्क। गुलाब जल हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसके माध्यम से हम अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने से मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ऐसा करने से त्वचा को ठंडक मिलती है और अगले दिन चेहरा ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आता है।

गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं। धूप, गर्मी या धूल-मिट्टी की वजह से चेहरे पर जलन या रेडनेस होने पर गुलाब जल लगाने से आराम मिलता है। वहीं गुलाब जल को नेचुरल टोनर के रूप में भी इस्तेमाल करने से चेहरे पर जमी गंदगी को हटाने और त्वचा को ताजगी देने में सहायता मिलती है।

चेहरे पर हल्की सूजन को कम करने में गुलाब जल बहुत ही उपयोगी है। इसमें हल्के एंटीबैक्टीरियल गुण भी मिलते हैं। ये त्वचा पर मौजूद कुछ बैक्टीरिया को कम करने में सहायक होते हैं।

PC: news18

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.