Tech Tips: एक ही डिवाइस में दो अलग-अलग WhatsApp अकाउंट चलाने की सुविधा देता है ये फीचर

Hanuman | Friday, 07 Aug 2026 12:39:23 PM
Tech Tips: This feature allows you to run two separate WhatsApp accounts on a single device

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग अलग-अलग WhatsApp अकाउंट के लिए अलग-अलग स्मार्टफोन रखते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको WhatsApp अकाउंट के लिए अलग-अलग स्मार्टफोन रखने की जरूरी नहीं होगी। WhatsApp में अब एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसकी सहायता से आप एक ही फोन में दो अलग-अलग WhatsApp अकाउंट चला सकते हैं। इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप या क्लोनिंग ऐप की जरूरत नहीं पड़ती। 

आपको बता दें कि व्हाट्सऐप का Multiple Accounts फीचर यूजर्स को एक ही डिवाइस में दो अलग-अलग WhatsApp अकाउंट चलाने की सुविधा देता है। पहले इसके लिए आपको Dual Apps या Parallel Apps जैसे विकल्पों का सहारा लेना पड़ता था।

अब ये सुविधा सीधे WhatsApp में उपलब्ध करवा दी गई है। आपको इस फीचर का उपयोग जरूर ही करना चाहिए। ये फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए लाभकारी है जो एक नंबर का इस्तेमाल निजी बातचीत और दूसरे नंबर का उपयोग बिजनेस या ऑफिस के काम के लिए करते हैं।

PC: popsci
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.