Beauty Tips:  गर्मी के मौसम में त्वचा के लिए लाभकारी होती हैं ये तीन चीजें, उपयोग करने से बढ़ जाती है सूखसूरती 

Hanuman | Saturday, 17 May 2025 02:59:28 PM
Beauty Tips: These three things are beneficial for the skin in summer season, using them increases dryness and beauty

इंटरनेट डेस्क। सूर्य की किरणों के कारण लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। यह सनबर्न के कारण समय से पहले बुढ़ापा और त्वचा कैंसर जैसी समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनका उपयोग कर आप गर्मी के मौसम मेें खुद को त्वचा से जुड़ी परेशानियों से बचा सकते हैं। 

एलोवेरा जेल गर्मी के मौसम में त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसे नेचुरल ट्रीटमेंट के रूप में ही जाना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई यूवी किरणों से त्वचा को बचाने में उपयोगी है। वहीं नारियल तेल भी गर्मी के मौसम में लाभकारी होता है।

ये हल्की धूप में त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने में उपयोगी है। ये त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे मुलायम बनाए रखता है। वहीं तिल का तेल भी लाभकारी होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई स्किन को पोषण देने में बहुत ही लाभकारी होता है।

PC:  stock.adobe, depositphotos,  facebook
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.