Chaitra Navratri: भूलकर भी नहीं करें आप ये काम, इनके करने से नहीं मिलेगा पूजा का लाभ

Hanuman | Saturday, 29 Mar 2025 01:20:24 PM
Chaitra Navratri: Do not do these things even by mistake, you will not get the benefit of worship by doing them

इंटरनेट डेस्क। चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि कल से शुरू होने वाले हैं। इस अवधि में लोगों द्वारा व्रत रखकर विशेष पूजा की जाती है। आज हम आपको जानकारी देेने जा रहे हैं कि चैत्र नवरात्रि में व्रत करने वाले लोगों का क्या-क्या काम नहीं करने चाहिए। इन कामों को करने से लोगों को पूजा का लाभ नहीं मिलता है। नवरात्रि के दौरान ब्रह्मचर्य के नियम को नहीं तोडऩा चाहिए। इस दौरान लोगों को अपने विचारों और कर्मों में पवित्रता बनाए रखनी चाहिए। 

कलश स्थापना के बाद घर को पूरी तरह से खाली छोडऩे की भूल नहीं करनी चाहिए। किसी न किसी व्यक्ति के हमेशा घर में मौजूद रहने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वहीं प्याज, लहसुन, मांस, मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन भी नवरात्रि में नहीं करना चाहिए।

वहीं व्यक्ति को दिन में नहीं सोना चाहिए। दिन में सोने से शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का क्षय होता है। घर में गंदगी नहीं होनी चाहिए। चमड़े से बनी वस्तुओं का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। 

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From hindi.news18



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.