Chaitra Navratri कल से होंगे शुरू, ये हैं घटस्थापना के शुभ मुहूर्त 

Hanuman | Saturday, 29 Mar 2025 01:04:40 PM
Chaitra Navratri will start from tomorrow, these are the auspicious times for Ghatasthapana

इंटरनेट डेस्क। चैत्र नवरात्रि कल से शुरू होने वाले हैं। नवरात्रि पर मां दुर्गा को खुश करने के लिए उनके नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना की जाती है। आपको बता दें कि इस बार नवरात्रि 9 के बजाय 8 दिनों के होंगे। आज हम आपको घटस्थापना या कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, इस बार घटस्थापना का शुभ मुहूर्त रविवार को सुबह 06.13 बजे से सुबह 10.22 बजे तक रहेगा। बताया जा रहा है इस बात घटस्थापना की शुभ अवधि 04 घंटे 08 मिनट की है। घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.01 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक रहेगा। कलश स्थापना की कुल अवधि 50 मिनट रहेगी। 

आपको बता दें कि चैत्र नवरात्रि में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उपवास रखकर माता की पूजा की जाती है। लोगों को चैत्र नवरात्रि का बेसबी से इंतजार रहता है। इस अवधि में मंदिरों में भक्तों की भीड़ रहती है।

PC:  hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.