Government Job: कांस्टेबल और एसआई पदों के लिए निकलेगी बंपर भर्ती, अप्रैल के अंत तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

Hanuman | Saturday, 29 Mar 2025 02:38:14 PM
Government Job: Bumper recruitment for constable and SI posts, notification may be released by the end of April

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के कांस्टेबल और एसआई भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि राज्य में जल्द ही कांस्टेबल और एसआई के पदों पर भर्ती निकलेगी। उत्तर प्रदेश में इसके तहत सब इंस्पेक्टर के 4543 और सिपाही के 19220 पदों पर भर्ती की जाएगी।

खबरों के अनुसार, इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन अप्रैल के अंत तक जारी हो सकता है।  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। बोर्ड ने एक्स के माध्यम से जानकारी दी कि उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 से आरक्षी स्तर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु कुल-19220 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है, जिसमें आरक्षी स्तर के पीएसी (9837 पद) , आरक्षी उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल ( 1341 पद) , आरक्षी पीएसी महिला बंदायू/ गोरखपुर / लखनऊ महिला बटालियन ( 2282 पद), आरक्षी नागरिक पुलिस (3245 पद), आरक्षी पीएसी/ सशस्त्र पुलिस ( 2444 पद), आरक्षी घुड़सवार पुलिस (71 पद) सम्मिलित है।

उक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन प्राप्त करने की विज्ञप्ति का प्रकाशन अप्रैल माह के अंत तक सम्भावित है। विज्ञप्ति संबंधी सूचना बोर्ड की बेबसाईट -http://uppbpb.gov.in  पर यथासमय प्रकाशित की जायेगी। अद्यतन जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाईट का अवलोकन करते रहें।

PC: northyorks.gov.uk
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.