- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से राज्य में अवर सांख्यिकी पदाधिकारी/ प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के 682 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आज से 19 अप्रैल 2025 तक आवेदन किया जा सकेगा। इस भर्ती के लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पदों का नाम: अवर सांख्यिकी पदाधिकारी/ प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी
पद: 682
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 19 अप्रैल 2025
आयु सीमा: अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष रखी गई है। आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रकार करें आवेदन: इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
PC: learningroutes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें