Hair Care Tips: मेथी से बना लें हेयर मास्क, उपयोग करने से दूर हो जाएंगी ये परेशानियां 

Hanuman | Tuesday, 13 May 2025 04:40:30 PM
Hair Care Tips: Make a hair mask with fenugreek, these problems will go away by using it

इंटरनेट डेस्क। मेथी दाने में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण से ये हमारी सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसके माध्यम से बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

आप मेथी दाने का हेयर मास्क के रूप में उपयोग कर सकते हैं। मेथी में प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में मिलते हैं, जो बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का दूर करने में उपयोगी है। इसके लिए आप मेथी और दही का हेयर मास्क  बना सकते हैं। आप एक बर्तन में 2 चम्मच मेथी दाने को पानी में भिगाकर पेस्ट तैयार कर लें।

अब इसमें आप तीन चम्मच दही मिला लें। आप इसे अपने बालों पर 30 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद बालों को शैम्पू से धो लें। ऐसा करने से स्कैल्प के डेड सेल्स साफ होते हैं और जड़ों को पोषण मिलता है। इसका नियमित उपयोग करने से हेयर फॉल की समस्या कम होती है। 

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.