Hair Care Tips: नारियल के दूध का इस प्रकार करें उपयोग, बालों से जुड़ी परेशानियां हो जाएंगी दूर

Hanuman | Wednesday, 17 Sep 2025 02:37:39 PM
Hair Care Tips: Use coconut milk in this way, hair related problems will go away

इंटरनेट डेस्क। भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण, गलत खानपान और स्ट्रेस के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इन्हीं कारणों से बाल रूखे, बेजान और दोमुंहे होने लगते हैं। आज हम आपको बालों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए एक घरेलू उपाय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आप नारियल के दूध से ये परेशानियां दूर कर सकते हैं।

नारियल के दूध से बनाकर हेयर मास्क आपके लिए उपयोगी साबित होगा। डैंड्रफ, खुजली और ड्राइनेस की परेशानी से जूझ रहे लोगों को नारियल दूध और एलोवेरा जेल हेयर मास्क का उपयोग करना चाहिए।

आप एक टेबलस्पून नारियल दूध में एक टेबलस्पून फ्रेश एलोवेरा जेल मिला लें। अब आप इसे स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें। ऐसा करने से आपकी बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.