- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दूध हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसे इलायची मिलाकर पीने से ये ज्यादा ही फायदेमंद बन जाता है। आयुर्वेद में दूध और इलायची दोनों को शरीर के लिए बहुत फायदेमंद और पौष्टिक माना जाता है।
गर्मी में इलायची वाला दूध शरीर को ठंडा रखने में उपयोगी है। आज हम आपको इलायची वाला दूध पीने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इलायची वाले दूध में पोटेशियम भी मिलता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में उपयोगी है। ये हार्ट अटैक का खतरा कम कर देता है। वहीं स्ट्रोक का खतरा भी घटता है।
इलायची वाला दूध सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर में भी लाभकारी होता है। इसे पीने से बीपी कंट्रोल रहता है और धमनियों की वॉल को रिलेक्स मिलता है। आपको आज से ही ये दूध पीना शुरू कर देना चाहिए।
PC: thenourishinggourmet
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें