Health Tips: रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए अंजीर खाने से सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे

Hanuman | Tuesday, 23 Sep 2025 01:20:47 PM
Health Tips: Eating soaked figs every morning on an empty stomach provides amazing health benefits

इंटरनेट डेस्क। अंजीर में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। आज हम आपको भीगे हुए अंजीर खाने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान हर जाएंगे। अंजीर कब्ज से राहत दिलाने, वजन घटाने, हार्ट हेल्दी रखने और हड्डियां मजबूत बनाने में बहुत ही उपयोगी है।

पुरानी कब्ज की परेशान से जूझ रहे लोगों के लिए अंजीर रामबाण साबित हो सकता है। भरपूर मात्रा में फाइबर मिलने से मल त्याग को आसान बनता है। रात भर भीगे हुए अंजीर सुबह खाली पेट खाने से आंतें साफ हो जाती हैं। इससे पाचन तंत्र पहले से बेहतर काम करता है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में उपयोगी
अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स अच्छी मात्रा में मिलते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में उपयोगी है। रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए अंजीर खाने से हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी दूर होती है। अंजीर में मौजूद फाइबर से वजन घटाने में मदद मिलती है। फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। इससे लोग ज्यादा नहीं खा पाते हैं। ऐसा होने से वजन कम होता है।

दिल की बीमारियों का खतरा हो जाता है कम
अंजीर हार्ट के लिए भी लाभकारी होता है। इसमें मिलने वाले पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में उपयोगी है। वहीं एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ते में सहायक है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

PC:  ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.