Health Tips: जौ के पानी के फायदे जानकर आप भी आज से ही शुरू कर देंगे पीना

Samachar Jagat | Thursday, 12 Oct 2023 12:53:17 PM
Health Tips: Knowing the benefits of barley water, you too will start drinking it from today itself.

इंटरनेट डेस्क। आपने सुना तो होगा ही की जौ के आटे की रोटी खाने से कई फायदे होते है। लेकिन क्या आपने सुना है की जौ का पानी पीने से उससे भी ज्यादा फायदा होता है। अगर नहीं तो फिर आज आपको बता रहे है जौ के पानी के फायदे में बारे में जो आपको बड़ा ही लाभ देंगे।

पाचन को बढ़ाता है

आप जौ का पानी सेवन करते है तो यह आपके पाचन के लिए टॉनिक के रूप में काम करता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह आपके पेट से जुड़ी समस्या को भी कम करने में आपकी पूरी मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से इसे पीते हैं तो आपके मल त्याग की क्रिया भी आसान होती है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए 
इसके साथ ही जौ का पानी आपके हार्ट के लिए भी बड़ा ही फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करते है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

इस तरह बना सकते है जौ का पानी
सबसे पहले जौ के दानों को अच्छी तरह धो लें।
अब एक बर्तन में पानी लें, इसमें जौ के दाने डालें।
इस पानी को अच्छी तरह उबालें।
अब इसे छान लें, चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
जब यह गुनगुना हो तो इसे पी सकते हैं।

pc- abp news, hindusan,1mg
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.