Health Tips: रात के बचे हुए चावल खाने से खराब हो सकती है सेहत, ये है कारण

Hanuman | Friday, 17 Jul 2026 09:45:12 AM
Health Tips: Eating leftover rice from the night before can harm your health

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा चावल का सेवन किया जाता है। बहुत से लोगों द्वारा रात में चावल पकाकर सेवन किया जाता है। रात के बचे हुए चावलों का दिन में सेवन किया जाता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं ये खबर आपके काम की है।

रात के चले हुए चावल का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। रात के बचे चावल खाने से पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

बासी चावल में बैक्टीरिया काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसी कारण इनका सेवन करने से पेट में इंफेक्शन बढ़ सकता है। वहीं पेट दर्द, डायरिया, दस्त, उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ये कार्डियोवस्कुलर डिजीज यानी हार्ट से जुड़ी बीमारियों का कारण भी  बन सकते हैं। आपको रात के बचे हुए चावलों का सेवन नहीं करना चाहिए।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.