Beauty Tips: बेसन से बना लें नेचुरल फेस पैक, चेहरे पर आएगा शानदार निखार

Hanuman | Friday, 17 Jul 2026 02:15:04 PM
Beauty Tips: Make a natural face pack using gram flour (besan) for a stunning glow

इंटरनेट डेस्क। बेसन से कई प्रकारस के पकवान बनाए जा सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बेसन चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बहुत ही उपयोगी है। भागदौड़ भरी जिंदगी, लगातार बढ़ता प्रदूषण, स्ट्रेस, नींद की कमी और गलत खान-पान से त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी और चमक खो देती है। इससे चेहरा डल, थका-थका और बेजान सा लगने लगता है।

आप बेसन के माध्यम से अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। बेसन में प्राकृतिक क्लींजिंग तत्वों के साथ-साथ प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं, जो त्वचा की गहराई से सफाई करने में उपयोगी है। डेड स्किन को हटाता है और चेहरे पर एक कमाल का निखार लाता है।

आप नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए एक साफ कटोरी में 2 चम्मच बेसन डालकर इसमें 1 चम्मच दूध मिला लें। ऑयली स्किन के लिए इसमें दही या गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक्स्ट्रा निखार के लिए आप इसमें एक चुटकी हल्दी या थोड़ा सा चंदन पाउडर भी मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। स्किन सेंसिटिव होने पर इसे सीधे चेहरे पर लगाने से बचें। पहले अपने हाथ के पिछले हिस्से पर थोड़ा-सा पेस्ट लगा कर 10 मिनट तक का इंतजार करें। अगर कोई खुजली या जलन नहीं होती है, तभी इसे चेहरे पर उपयोग करें।

इस प्रकार से करें अप्लाई
अब आपको इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर एक समान मात्रा में लगाना होगा। इसके बाद अपनी उंगलियों की सहायता से 1 से 2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में चेहरे की हल्की मसाज करें। इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से त्वचा में एक प्राकृतिक चमक आती है। मसाज के बाद 10 से 15 मिनट बाद पानी से धो लें। अब तौलिए से हल्के हाथों से थपथपाकर पोंछें। इससे चहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.