- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इंस्टाग्राम एक बहुत ही उपयोगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जाता है। इस पर शेयर की गई हर स्टोरी सभी फॉलोअर्स को नजर आती है। आज हम आपको एक ऐसा प्रोसेस बताने पर रहे हैं, जिसे अपनाने से आप अपनी स्टोरी को कुछ चुनिंदा लोगों को दिखाई देने तक की सीमित कर सकते हैं।
इसके लिए इंस्टाग्राम पर एक आसान प्राइवेसी फीचर है। इसकी मदद से आप बिना किसी को ब्लॉक या अनफॉलो किए अपनी स्टोरी को खास लोगों से छिपा सकते हैं।
इस प्रकार से करें फीचर का उपयोग
- सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप ओपन कर अपनी प्रोफाइल पर जाना होगा।
- अब ऊपर दाएं कोने में तीन हॉरिजॉन्टल लाइन पर टैप करना होगा।
-अब Hide story and live' नाम के ऑप्शन टैप कर दें।
- अब उन फॉलोअर्स को ढूंढें जिन्हें आप अपनी स्टोरी देखने से रोकना चाहते हैं।
-अब बैक एरो पर टैप करें या बस एग्जिट कर दें। आपकी प्रेफरेंस अपने आप सेव हो जाएंगी।
PC: altosagency
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें