- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप को लेकर एक बड़ी खबर है। खबर ये है कि अब इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्टोरेज का पूरा मामला बदलने वाला है। खबरों के अनुसार, व्हाट्सऐप जल्द ही गूगल ड्राइव और आईक्लाउड के विकल्प के तौर पर अपना क्लाउड लाने वाली है, जिस पर यूजर्स अपनी चैट स्टोर कर पाएंगे।
व्हाट्सऐप के इस क्लाउड स्टोरेज को एंड्रॉयड के साथ-साथ आईफोन यूजर्स भी उपयोग कर सकेंगे। इस प्रकार से यूजर्स को व्हाट्सऐप पर अपनी चैट के बैकअप के लिए गूगल ड्राइव और आईक्लाउड के अलावा भी एक और विकल्प मिल जाएगा। व्हाट्सऐप की खुद की क्लाउड स्टोरेज होगी।
खबरों के अनुसार, व्हाट्सऐप के प्लान में 2जीबी स्टोरेज फ्री मितेगी। इससे यूजर्स चैट का बैकअप स्टोर कर सकते हैं। इससे अधिक स्टोरेज की आवश्यकता होने पर पेड प्लान लेना पड़ेगा। बताया जा रहा कि व्हाट्सऐप हर महीने एक डॉलर (लगभग 95 रुपए) में 50जीबी स्टोरेज ऑफर किए जाएंगे।
PC: webwise
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें