Health Tips: सेहत का खजाना है मुलेठी, फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

Hanuman | Friday, 23 Jan 2026 01:51:14 PM
Health Tips: Licorice is a treasure trove of health benefits; you'll be amazed when you learn about its advantages

इंटरनेट डेस्क। हमारे घर में कई औषधीय जड़ी-बूटियां मिल जाती हैं। इन्हीं में एक मुलेठी भी है। ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसका सेवन करने से गले की खराश से लेकर हार्ट हेल्थ और स्किन तक कई समस्याओं से छूटकारा मिलता है। हालांकि इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल पर प्रभाव पड़ सकता है।

आज हम आकपो मुलेठी का सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये नेचुरल कफ नाशक है। ये गले की खराश, सूजन और खांसी को शांत करने में सहायक है। मुलेठी चबाने से गले की जलन तुरंत कम हो जाती है। ये पेट की गैस, एसिडिटी और अल्सर जैसी समस्याओं को दूर  करने में भी उपयोगी है। मुलेठी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंतों की सूजन को कम कर पाचन शक्ति बढ़ाने में उपयोगी है।

ये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जो शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति देता है। मुलेठी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में सहायक हे, जो शरीर में फैट जमा होने से रोकता है। इसका नियमित सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। मुलेठी का लेप त्वचा की खुजली, फंगल इन्फेक्शन और झाइयों को कम करने में भी उपयोगी है।

बालों के लिए भी कई प्रकार से उपयोगी है मुलेठी
मुलेठी सेहत और त्वचा के लिए भी उपयोगी नहीं, इसके माध्यम से बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है। इसका पेस्ट बालों की जड़ों को पोषण देता है। ये पेस्ट  डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या को कम करने में सहायक है। इससे बालों को घना और मजबूत  बनाने में सहायता मिलती है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.