Health Tips: हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा हो जाएगा कम, आज से ही पीना शुरू कर दें ये पानी

Hanuman | Thursday, 15 May 2025 03:04:57 PM
Health Tips: The risk of heart attack and stroke will be reduced, start drinking this water from today itself

इंटरनेट डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण बड़ी संख्या में लोगों को कोलेस्ट्रॉल बढऩे की समस्या का सामना करना पड़ जाता है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कई गंभीर बीमारियों को कारण बनता है।

कोलेस्ट्रॉल बढऩे से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। आज हम आपको शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। आपको इसके लिए मेथी का पानी पीना चाहिए।

मेथी के बीज में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स की अच्छी मात्रा मिलती है। इसका पानी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल  को कम करने में उपयोगी। इसी कारण आप एक चम्मच मेथी के दाने रातभर एक गिलास पानी में भिगो दें।

अब आप सुबह खाली पेट इसे छानकर पी लें। ये पानी पीने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहेगा। वहीं वजन कम करने में भी आपको सहायता मिलेगी। आपको आज से ही ये घरेलू उपाय अपना लेना चाहिए। 

PC: cardahealth, ndtv,  hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.