Health Tips: मां बनने के बाद ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद करते हैं ये सुपरफूड्स, डाइट में कर लें शामिल

Hanuman | Wednesday, 05 Aug 2026 02:55:24 PM
Health Tips: These superfoods help increase breast milk production after childbirth

इंटरनेट डेस्क। जन्म के छह माह तक बच्चे के लिए मां का दूध अमृत के समान है। ये दूध बच्चे को बीमारियों से बचाता है। हालांकि ब्रेस्टफीडिंग के लिए मां की सेहत ही अच्छी होनी चाहिए।

मां बनी महिलाओं के लिए सही डाइट बहुत ही आवश्यक होती है, क्योंकि ये ब्रेस्ट मिल्क के प्रोडक्शन को सपोर्ट करने के साथ-साथ डिलीवरी के बाद बॉडी की रिकवरी को भी तेज करने में सहायता करती है। आज हम आपको उन सुपरफूड्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं  जो नेचुरली ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने और नई मां की सेहत बेहतर बनाने में उपयोगी है।

इसके लिए ओट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, मेवे और बीज, लहसुन और अदरक, दालें और फलियां और साबुत तिल बहुत ही लाभकारी होते हैं। मां बनने के बाद इस चीजों का सेवन जरूर ही करना चाहिए।

 ओट्स को ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने वाले सबसे अच्छे फूड्स में माना जाता है। इनमें आयरन, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में होने के कारण ये बहुत ही लाभकारी होते हैं। ओट्स प्रोलैक्टिन हार्मोन के प्रोडक्शन को सपोर्ट करते हैं। इसी कारण ये ये ब्रेस्ट मिल्क बनने में अहम भूमिका निभाते हैं।

PC: abplive 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.