Health Tips: हार्ट अटैक से बचने के लिए 25 साल की उम्र के बाद करें ऐसा, ये है लक्षण

Hanuman | Saturday, 27 Sep 2025 01:04:09 PM
Health Tips: To avoid heart attack, do this after the age of 25, these are the symptoms

इंटरनेट डेस्क। देश में हार्ट अटैक आज के समय में लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। इसके कारण व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाएगा। आज हम आपको हार्ट अटैक के कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

ये लक्षण नजर आने पर व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। व्यक्ति को इससे बचने के लिए 25 साल की उम्र के बाद दिल से संबंधित जरूरी जांच कराते रहना चाहिए। कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी) हार्ट अटैक का कारण बन सकती है।

थकान, बहुत ज्यादा पसीना आना, सांस फूलना व घबराहट जैसे लक्षण हार्ट अटैक के होते हैं। इसी कारण हर उम्र वर्ग के लोगों के लिए अपना कोलेस्ट्राल ठीक रखना जरूरी होता है। हाथ या छाती में दर्द और जबड़े से लेकर नाभि तक पेन महसूस हो होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

PC: cardahealth
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.