Holi 2023: होली पूजा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, इन पकवानों का लगाए भोग

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2023 09:40:32 AM
Holi 2023: Keep these things in mind during Holi Puja, enjoy these dishes

इंटरनेट डेस्क। होली का त्योहार देशभर में इस बार तीन दिनों तक मनाया जाएगा। आज से शुरू हो रहा है ये त्योहार 6 मार्च से 8 मार्च तक चलेगा। इस बार होली जलाने के मुहूर्त दो दिनों तक रहेंगे। ऐसे में कई जगहों पर होली 6 और 7 मार्च को जलाई जाएगी और ऐसे में 7 मार्च और 8 मार्च को धुलंडी खेली जाएगी। 

पूजा कैसे करें
लेकिन आज हम ये जानने की कोशिश करेंगे की होली के दिन पूजा कैसे करें। जानकारी के अनुसार होलिका पूजा से पहले भगवान नृसिंह फिर प्रहलाद का ध्यान कर के प्रणाम करें। उन्हें चंदन, अक्षत और फूल सहित पूजन सामग्री चढ़ाए। इसके बाद होली की पूजा करें। 

किस से करें पूजा
जानकारी के अनुसार इस दिन घर में बने हुए पकवानों से ही होली का पूजन किया जाता है और भोग भी लगाया जाता है। साथ ही होलिका दहन देखना भी शुभकारी माना जाता है। ऐसे में आप भी घर पर बने पकवनों से ही भोग लगाए। 
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.