IMD ने जारी किया हाई अलर्ट! प्री-मानसून के साथ बाइपरजॉय का असर, 3 दिन बारिश का हाई अलर्ट

Samachar Jagat | Tuesday, 20 Jun 2023 01:12:29 PM
IMD issued high alert! Biperjoy’s effect with pre-monsoon, high alert for rain for 3 days

Weather Alert: राजस्थान और दिल्ली के बाद अब झांसी में भी चक्रवाती तूफान बिपरंजय का असर देखने को मिल रहा है. यहां 3 दिनों के लिए बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है.

राजस्थान और दिल्ली के बाद चक्रवाती तूफान बिपारजॉय का असर झांसी में देखने को मिला है। इसके अलावा प्री-मानसून बारिश ने भी यहां दस्तक दे दी है। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। तपती धरती और गर्मी से पसीने से तरबतर लोगों के लिए सोमवार राहत लेकर आया। दिन भर चली प्री-मानसून झमाझम बारिश ने भी मानसून की दस्तक दे दी। बारिश से पारा भी गिरा। मंगलवार को भी बारिश की संभावना है।

पारा आग उगल रहा था

क्षेत्र में नौतपा के बाद से पारा लगातार आग उगल रहा था। इस बार मॉनसून के भी कमजोर रहने के आसार हैं। इसका मुख्य कारण केरल तट पर मानसून के देर से सक्रिय होने और चक्रवात के कारण हवा की दिशा में बदलाव को माना जा रहा है। क्षेत्र में मानसून 21-22 जून और प्री-मानसून 15-16 जून को सक्रिय हो जाता है।

दिन और रात बारिश

इस बार सोमवार सुबह पहली प्री-मानसून बारिश शुरू हुई। दिन भर रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। बारिश का यह सिलसिला रात भर चलता रहा। पहले दिन ही करीब 13 मिलीमीटर (0.5 इंच) बारिश होने का अनुमान है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है.

(pc rightsofemployees)



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.