Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा के दिन है दान का विशेष महत्व, जाने किन चीजों का करना चाहिए दान

Samachar Jagat | Saturday, 04 Feb 2023 09:13:36 AM
Magh Purnima 2023: Donation has special importance on Magh Purnima, know which things should be donated

इंटरनेट डेस्क। माघ पूर्णिमा का महत्व देशभर में बहुत ज्यादा है। इस महीने को धार्मिक आस्था के अनुसार बहुत बड़ा माना जाता है। इसमें भी दो दिवस का खास महत्व है और एक माघ अमावस का और दूसरा पूर्णिमा का। ऐसे में अमावस जा चुकी है और पूर्णिमा कल है। यानी 5 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। 

इस दिन लोग नदियों में स्नान करते है और भगवान सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा करते है। इस महीने में कई लोग एक एक महीने के लिए प्रयास राज के किनारे चले जाते है और वही टेंट सीटी में रहते है और पूजा पाठ करते है। इसके साथ ही अपने इष्ठ देव की आराधना करते है। 

दान का है विशेष महत्व
जानकारी के अनुसार इस दिन किए गए सभी दान कार्य आसानी से फलित होते हैं। इस दिन वस्त्र दान और गौ दान का भी काफी महत्व है। माना जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देवतागण पृथ्वी लोक पर आते है। ऐसे में माघ पूर्णिमा के दिन गरीब लोगों को खाना, कपड़ा, तिल, गुड़ और कंबल का दान किया जाता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.