Recipe of the Day: दीपावली पर आसानी से बना लें केसर पेड़ा, ये है विधि

Samachar Jagat | Saturday, 21 Oct 2023 03:40:10 PM
Recipe of the Day: Make Kesar Peda easily on Diwali, this is the method

इंटरनेट डेस्क। अगले वाले महीने दीपावली का त्योहार है। इस त्योहार पर घरों में कई प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती हैं। आज हम आपको केसर पेड़ा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इससे आप अपने मेहमानों का दिल खुश कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

आवश्यक सामग्री:
मावा - चार कप
चीनी - 1 कप
केसर - 1/2 टी स्पून
दूध - 2 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - 1/2टी स्पून

इस प्रकार बना लें आप: 
- सबसे पहले एक कटोरी में केसर के धागे इसमें 1 टेबलस्पून दूध डाल दें। 
- अब कड़ाही में मावा दस मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
- अब इसे थाली में निकालकर समान रुप से फैला दें। 
-मावे के हल्का गर्म रहने पर इसमें इलायची पाउडर, केसर वाला दूध और स्वादानुसार चीनी मिला लें। 
- अब इसे आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- अब इसे आटे जैसा गूंथ लें। 
-अब इसके पेड़े बना लें। 

PC: lifeberrys



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.