Recipe of the Day: शकरकंद की रबड़ी दीपावली के त्योहार पर बना लें आप, स्वाद लेकर दिल हो जाएगा खुश

Samachar Jagat | Thursday, 09 Nov 2023 04:06:48 PM
Recipe of the Day: Make sweet potato rabri on the festival of Diwali, your heart will be happy after tasting it

इंटरनेट डेस्क। शकरकंद से भी स्वादिष्ट रबड़ी बनाई जा सकती है। आज हम इसकी ये स्वादिष्ट मिठाई घर पर ही बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसे आप दीपावली के त्योहार पर अपने घर पर बना सकते हैं। इसका स्वाद लेकर आपके मेहमान भी खुश हो जाएंगे। 

जरूरी सामग्री:
6 कप दूध
1 कटोरी उबली शकरकंद
2 चम्मच चीनी बूरा
2 चुटकी केसर पाउडर
2 बड़ा चम्मच बारीक कटे काजू और बादाम
2 कप गर्म पानी
2 चम्मच इलायची पाउडर

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले एक बर्तन में दूध उबाल लें। 
- पहला उबाल आने पर इसमें शकरकंद मिला दें। 
- अब आप इसमें केसर पाउडर और इलायची पाउडर मिला दें। 
-अब आप इसे ठंडी करने के लिए फ्रिज में रख दें। 
- अन्त में आप काजू और बादाम से गार्निश कर इसका स्वाद लें। 

PC: pakwangali



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.