Recipe of the day: आप भी मेहमानों के लिए बना सकते है केले और अखरोट की लस्सी

Samachar Jagat | Tuesday, 18 Apr 2023 02:27:54 PM
Recipe of the day: You can also make banana and walnut lassi for guests

इंटरनेट डेस्क। मौसम गर्मियों का है और सभी को इस मौसम में कुछ ना कुछ ठंड़ा पीने का मन करता है। ऐसे में आपकों ठंड़े में भी ऐसी चीज बता रहे है जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभकारी भी है। ऐसे में आपकों बता रहे है आज केले और अखरोट की लस्सी बनाने की रेसिपी। 

सामग्री

2 कप दही
2 केले
5 अखरोट की गिरी
1 छोटा चम्मच अलसी और तिल का मिश्रण
1 छोटा चम्मच शहद

विधी

आपकों अखरोट और केले की लस्सी बनाने के लिए केले छील लेने है और उसके साथ ही अखरोट भी आपको छीली हुई लेनी है। इसके बाद आपकों ब्लेंडर में दही, अलसी, तिल, अखरोट, शहद और केले डालने है और इसे तब तक ब्लेंड करना है जब तक ये गाढ़ा ना हो जाए। अब इसमें आप उपर से और कटे हुए अखरोट डाल सकते है। आपकों इसे ठंडा-ठंडा सर्व करना है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.