Skin care tips: इन कारणों से कम होती है चेहरे की खूबसूरती, मुंहासे की परेशानी का करना पड़ता है सामना

Hanuman | Friday, 04 Apr 2025 01:01:23 PM
Skin care tips: Due to these reasons, the beauty of the face decreases, one has to face the problem of acne

इंटरनेट  डेस्क। आज के समय में लोगों को सेहत के साथ ही अपनी त्वचा का भी विशेष ध्यान रखना होता है। कई कारणों से लोगों को एक्ने (मुंहासे) की परेशानी का सामन करना पड़ता है। इनके कारण चेहरे की खूबसूरती कम होती है। त्वचा से जुड़ी इस परेशानी होने के कई कारण हो सकते हैं।

आज हम आपको इसके पीछे के प्रमुख कारणों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। महिलाओं में एक्ने के कारण पुरुषों की तुलना में अलग हो सकते हैं। महिलाओं को हार्मोनल बदलाव, तनाव, खान-पान और स्किन केयर रूटीन जैसे कई कारणों से इस प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ जाता है।

महिलाओं में पीरियड्स, प्रेगनेंसी, पीसीओएस और मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में उतार-चढ़ाव के कारण इस समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे सीबम बढऩे से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे मुंहासे की परेशानी हो जाती है। गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स के उपयोग से भी ऐसा होता है।  

PC:  ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.